..................... परिणीति चोपड़ा को दुल्हन बने देख खुद को नहीं रोक पाई देसी गर्ल, कर डाला ऐसा पोस्ट Priyanka Chopra could not stop herself after seeing Parineeti Chopra becoming a bride, Post viral - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra- परिणीति चोपड़ा को दुल्हन बने देख खुद को नहीं रोक पाई देसी गर्ल, कर डाला ऐसा पोस्ट

priyanka chopra, parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा की शादी में ना आ पाने के कारण कुछ दिनों से लगातार प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा था। सुबह प्रियंका चोपड़ा की मां का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होने खुलासा करते हुए बताया था कि वो काम की वजह से नहीं आ पाई है।

अब प्रियंका चोपड़ा ने खुद सारी अटकलों को खत्म करते हुए एक पोस्ट किया है। दरअसल जैसे ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें सामने आईं प्रियंका चोपड़ा खुद को नहीं रोक पाईं। उन्होने तस्वीरों के साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।

प्रियंका लिखती हैं, ''एकदम सही तस्वीर.. नवविवाहितों को उनके विशेष दिन पर ढेर सारा प्यार भेजना! चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव.. आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।

एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें। लव यू लिटिल वन।'' प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगो के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैँ। एक का कहना है, ''मुबारक हो आप सभी को।'' एक ने लिखा, ''एक ही तस्वीर कितनी टाइम डालोगी दीदी बार एक ही तस्वीर हम जान गए शादी हो गई है इतना बताने का जरूरी नहीं।''

एक का कहना था, ''आप शादी में क्यों नहीं आए।'' एक ने लिखा, ''इतनी सुंदर जोड़ी पहली बार देखी है।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X