..................... Priyanka Chopra congrats Malala Yusufzai, Wishing her Happy Married Life! प्रियंका चोपड़ा ने मलाला युसुफजई को दी शादी की मुबारकबाद - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला युसुफजई को दी शादी की मुबारकबाद, चर्चा में है पोस्ट!

इंडस्ट्री के सितारे भले ही कितना बिजी रहे हैं लेकिन अपनी मौजूदगी किसी ना किसी तरह दर्ज कराते रहते हैं। इस वक्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होने मलाला यूसुफजई को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। जी हैं.. प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को नवविवाहित नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को वैवाहिक जीवन के सभी 'खुशी और खुशी' की कामना की। उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मलाला ने बुधवार को ही ये ऐलान किया था कि उन्होने बर्मिंघम स्थित अपने घर में छोटी सी पार्टी रखी थी और एक छोटे से निकाह समारोह में असर मलिक के साथ शादी के बंधन में बंध कर जीवन के एक नए अध्याय की शुरु किया है। इसी के बाद से लगातार उनको फैंस के द्वारा बधाई संदेश प्राप्त हो रहे थे।

priyanka chopra, प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाला की शादी की तस्वीर साझा की और लिखा, "बधाई हो मलाला आपको, इस खुशी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'' प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

मलाला काफी मशहूर हैं और वो 24 साल की हैं। वो काफी समय खबरों में रही हैं। वह चिकित्सा उपचार के लिए बर्मिंघम गई और अंततः उसका परिवार वहीं रह गया।

वह जितनी जल्दी हो सके वापस स्कूल गई लेकिन दूसरों के लिए शिक्षा के अधिकार के लिए अभियान चलाती रही। प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो इस वक्त विदेश में हैं और लगातार अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X