अमेरिकी टीवी नेटवर्क के साथ जुड़ीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल की डील साइन की है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरीए दी है।

priyanka chopra

प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा, 'एक और नया कदम..मेरी रचनात्मकता का नया अध्याय.. अब शुरू होता है।' 'मैरी कॉम' और 'बर्फी' जैसी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं 32 वर्षीय प्रियंका एबीसी की नई प्रोडक्शन में दिखाई देंगी।

एबीसी की कास्टिंग हेड केली ली प्रियंका को साइन करने के लिए विशेष रूप से भारत आईं थी। प्रियंका ने एक बयान में कहा कि, 'मैं लंबे समय से एबीसी के कार्यक्रमों की प्रशंसक रही हूं और इसने अपने मुख्य चरित्रों के माध्यम से जिस तरह से टेलीविजन की रूप रेखा बदल दी उसकी कायल हूं।'

साथ ही प्रियंका ने कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि एबीसी नेटवर्क के साथ अपनी प्रतिभा को दिखाने करने का अवसर मुझे मिला है।' बहरहाल, उम्मीद करते हैं प्रियंका की आप यूं ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जाएं।

आपको बता दें, प्रियंका इस समय फिल्म 'मैडमजी' के निर्माण में व्यस्त है, जिसके निर्देशक मधुर भंडारकर होंगे। इस फिल्म से वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X