..................... प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया ये चैलेंज- अब अमिताभ बच्चन समेत इन सितारों को किया नॉमिनेट Priyanka chopra complete Hand wash challenge and Nominate Amitabh bachchan - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया ये चैलेंज- अब अमिताभ बच्चन समेत इन सितारों को किया नॉमिनेट

प्रियंका चोपड़ा का एक वी़डियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हांथ धोते हुए नजर आ रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को इस वीडियो के लिए WHO ने नॉमिनेट किया था। अब प्रियंका चोपड़ा ने इस सेफहैंड्स हैंडवॉश चैलेंज को पूरा करते हुए आगे अमिताभ बच्चन को नॉमिनेट किया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन के अलावा निक जोनस और परिणीति चोपड़ा को नॉमिनेट किया है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी तरीके से लोगों को जागरूक करती रहती हैं और काफी ज्यादा काम लोगों के लिए करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो वायरल हुआ था..

priyanka chopra, amitabh bachchan, प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन

ये दोनो भारत से दूर न्यूयॅार्क में अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने घर में बंद रहने के कारण हो रही है अपनी कई परेशानियों को शेयर किया था।

कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरा देश लॅाकडाउन है। भारत से पहले विदेश में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अपने घर में बंद होना पड़ा। जहां पर 10 दिन से दोनों एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।

ऐसे में दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आती रहती है। बता दें कि इस समय प्रियंका चोपड़ा ने जो हैंडवाश चैंलेंज जो दिया है.. देखना ये है कि अमिताभ बच्चन इस चैलेंज को कब तक पूरी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X