'सलमान - ऐश्वर्या नहीं.. बाजीराव मस्तानी के लिए रणवीर- दीपिका हैं BEST'
[बॉलीवुड न्यूज] आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए समय निकाल ही लिया। जी हां, अपने बाकी प्रोजेक्ट्स से वक्त निकालकर प्रियंका फिल्म के प्रमोशनल इवेंट पर रणवीर सिंह के साथ शामिल हुईं और प्रियंका ने यहां हर सवाल का बेहतरीन जवाब दिया।
बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा काशीबाई के किरदार में दिखेंगी। बहरहाल, यह तो हम सबको ही पता है कि संजय लीला भंसाली पहले यह फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ बनाने वाले थे। लेकिन दोनों सितारों के ब्रेकअप ने बात बिगाड़ दी।
RUMOUR: शाहरूख, ऋतिक ही नहीं.. सनी लियोन को भी टक्कर देंगी प्रियंका चोपड़ा!
जब इस बारे में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया तो उन्होने बेखटके ही कहा कि रणबीर- दीपिका से बेहतर बाजीराव मस्तानी कोई नहीं हो सकता है। दरअसल, प्रियंका ने कहा कि, सलमान और ऐश्वर्या बाजीराव मस्तानी में कैसे लगते, यह मुझे सोचना पड़ेगा और फिर मैं रणबीर- दीपिका के साथ तुलना कर पाउंगी। यह काफी कठिन है। इसीलिए मुझे लगता है रणबीर- दीपिका बेस्ट हैं।
प्रियंका ने कहा कि, जब फिल्म बनती है और जो भी एक्टर्स उसमें काम करते हैं, वह उनकी फिल्म हो जाती है। भले ही उससे पहले कितने ही एक्टरों ने उस फिल्म को रिजेक्ट किया हो।
बहरहाल, इस इवेंट में प्रियंका ने और भी कई बातें शेयर कीं-


Click it and Unblock the Notifications















