..................... priyanka chopra Citadel premier rakhi sawant troll for namaaz video entertainment live updates - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: प्रियंका चोपड़ा की Citadel का प्रीमियर, नमाज पढ़ने पर राखी सावंत ट्रोल

Ent Live Updates

Entertainment Live Updates: नए दिन की शुरुआत के साथ मनोरंजन गलियारा नई नई खबरों और गॉसिप से पटा हुआ है। ऐसे में मनोरंजन जगत के पल पल के अप्डेट्स पाने के लिए फॉलो करें फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मुंबई में मंगलवार को इस फिल्म का प्रीमियर हुआ जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार ग्लैमरस लुक से छा गई।

इसके साथ ही अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें आगामी बंगाली फिल्म 'शिबपुर' के सह-निमार्ता संदीप सरकार और उनके सहयोगियों से धमकी भरे ईमेल मिले हैं। उसे कथित तौर पर सूचित किया गया कि उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है और इन तस्वीरों को अश्लील वेबसाइटों पर साझा किया जाएगा। इस तरह के घटनाक्रम से हैरान अभिनेत्री ने कोलकाता के गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

LIVE Feed
  • Apr 5, 2023 10:23 PM

    Padma Shri 2023: राष्ट्रपति ने रवीना टंडन और एमएम कीरावनी को किया पद्म श्री से सम्मानित

    Padma Shri 2023: सिनेमा जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है, क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दुनिया को अपनी धुन पर नचाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी को आज यानी 5 अप्रैल को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

  • Apr 5, 2023 7:49 PM

    Rashmika mandanna Birthday: एक्ट्रेस ने जन्मदिन विश करने वाले फैंस का खास अंदाज में किया आभार व्यक्त

    Rashmika mandanna Birthday: साउथ सुपरस्टार रश्मिता मंदाना का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस आज 27 साल की हो गई हैं। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर देश भर से कई सारे फैंस ने रश्मिका को शुभकामनाएं दी और बधाई सदेंश भेजे। तो फैंस का अभार व्यक्त करते हुए एक्ट्रेस ने एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो साझा किया है।

  • Apr 5, 2023 6:45 PM

    Malaika Arora: तो दूसरी शादी करने में एक्ट्रेस को नहीं हैं दिक्कत?? अपने फैसले पर मलाइका ने दिया बयान

    Malaika Arora: फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल, अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है मलाइका, और हमेशा ही लाइमलाइट में भी रहती हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बात की और अपनी प्रतिक्रिया दी।

  • Apr 5, 2023 5:45 PM

    Aditi Rao Hydari: ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस ने ढाया कहर, फैंस हुए फिदा

    Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती से हमेशा ही अपने चाहने वालों को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में अदिति ने सोशल मीडिया पर ब्लैक मिनी ड्रेस में कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा करके एक बार फिर से फैंस को दीवाना बना दिया है।

  • Apr 5, 2023 3:08 PM

    Sushmita Sen: सामने आए वीडियो में साथ नजर आए सुष्मिता और रोहमन, क्या दोनों के बीच हो गया सब ठीक?

    Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में फिर से सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड के चलते लाइमलाइट में आ गई है, क्योंकि सुष्मिता का रोहमन शॉल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, तो फैंस के मन में सवाल आ रहे हैं क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है या बात कुछ और है।

  • Apr 5, 2023 2:40 PM

    Akshara Singh: एमएमएस लीक होने के बाद फिर से एक्ट्रेस का नया वीडियो हुआ वायरल, क्या आपने देखा??

    Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, कभी अपनी वीडियो के चलते तो कभी अपने काम के चलते। हाल ही में एमएमएस लीक होने के बाद अक्षरा सिंह का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते हर तरफ एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है।

  • Apr 5, 2023 2:07 PM

    Adipurush: फिर से फिल्म आई विवादों में, मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुंबई में केस

    Adipurush: निर्देशक ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ फिर से एक बार विवादों में आ गई हैं, फिल्म और फिल्म के मेकर्स पर एक बार फिर से मुंबई में केस दर्ज हो गया है। जाहिर है कि इस फिल्म में मुख्य किरदारों के रुप में प्रभास और कृति पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।

  • Apr 5, 2023 1:29 PM

    Pushpa 2: शुरु हुई पुष्पा की तलाश! मेकर्स ने एक प्रोमो के साथ दिया धमाकेदार अपडेट

    पुष्पा फैन्स की बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी की गई है, जिसने नेटिजन्स को ये जानने के लिए बेचैन कर दिया है कि आखिर पुष्पा कहां है? लोगों के बीच अब ये अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं ये पुष्पा फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म पुष्पा-द रूल के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की तरफ इशारा तो नहीं है। ये क्रिप्टिक वीडियो बताता है कि पुष्पा तिरुपति में जेल से भाग गया, और अब लापता है।

  • Apr 5, 2023 12:45 PM

    Rashmika Mandanna Birthday: 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना आज सेलिब्रेट कर रही हैं अपना बर्थडे

    साउथ फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को 'पुष्पा' फिल्म के बाद हिंदीभाषी क्षेत्रों में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। रातों रात रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश बन गईं। रश्मिका मंदाना अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। रश्मिका मंदाना आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर से फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

  • Apr 5, 2023 12:43 PM

    बोनी कपूर ने Gigi Hadid के पीछे से की ऐसी हरकत, भड़के लोग बोले- इसने उर्वशी के साथ भी ऐसा ही किया था

    देश भर में इन दिनों 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की ग्रैंड ओपनिंग के चर्चे हैं। इस ओपनिंग में देश विदेश के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच फिल्म मेकर बोनी कपूर की की इंटरनेशनल सुपरमॉडल Gigi Hadid के साथ एक तस्वीर सामने आई जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

  • Apr 5, 2023 8:51 AM

    नमाज पढ़ती राखी सावंत का वीडियो वायरल, लोग बोले- बहन पैंट नीचे करो प्लीज... ऐसे नमाज नहीं पढ़ी जाती

    आदिल को पाने के लिए राखी ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कर कुबूल कर लिया था और फामिता दुर्रानी बन गई थीं। अभी भी राखी इस्लाम को पूरी तरह से निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना नमाज अदा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कारण उन्हे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। लेटेस्ट वीडियो में भी वह बढ़िया से हिजाब पहने नमाज अदा कर रही हैं। राखी का ये क्लिप मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां राखी के फैंस उनके इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स राखी को ट्रेल करते हुए उन्हे पूरा बदन कवर करके नमाज पढ़ने की हिदायत दे रहे हैं।

  • Apr 5, 2023 8:04 AM

    भरे इवेंट में गर्लफ्रेंड की हील्स हाथों में पकड़े घूमते रहे ऋतिक रोशन, मस्ती में चूर रही सबा आजाद

    लीवुड स्टार ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की हील्स पकड़े हुए खड़े हैं। ऋतिक और सबा को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के स्टार-स्टडेड लॉन्च में देखा गया। ऋतिक सबा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इसके साथ ही नेटिजंस ऋतिक सबा की तस्वीर पर दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं।

    भरे इवेंट में गर्लफ्रेंड की हील्स हाथों में पकड़े घूमते रहे ऋतिक रोशन, मस्ती में चूर रही सबा आजाद

Read more about: priyanka chopra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X