...सोचिए कितने करोड़ है हॉलीवुड में प्रियंका की कीमत
अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की टीवी दुनिया में अपना नाम कमाने जा रही हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। हॉलिवुडिया कीमत!
पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। हालांकि इंटरनेशनल म्यूजिक वर्ल्ड में पहले ही अपनी गायकी से नाम कमा चुकी हैं। लेकिन अब प्रियंका ने अमेरिकी टीवी चैनल 'एबीसी' टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है और इस कॉनट्रैक्ट की कीमत है 25 करोड़ रूपये।
PICS: शाहिद के साथ प्रियंका....परफेक्ट
इसलिए इन 25 करोड़ की एवज में प्रियंका चोपड़ा अगले तीन महीने तक बॉलीवुड से गायब रहेंगी।इस दौरान प्रियंका लॉस एंजिलस में ही एक विला में रहेंगी। अगले तीन महीने अमेरिका में रहने दौरान प्रियंका के लिए एक महल तैयार किया गया है। तो बाजीराव की शूटिंग के बाद प्रियंका एबीसी की 25 करोड़ की डील के तहत तीन महीने के लिए अमेरिका में रहने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
