पैसे के लिए बनीं प्रियंका आइटम गर्ल!

प्रियंका चोपड़ा पहली बार किसी फिल्म में आइटम सॉंग करने के लिए तैयार हुई हैं। ये फिल्म है 'शूटआउट एट वडाला' जिसके निर्देशक हैं संजय गु्प्ता और निर्माता हैं एकता कपूर। प्रियंका चोपडा़ इस आइटम सॉग को करने के लिए क्यों तैयार हुईं ये तो किसी को नहीं पता है लेकिन कयास जरुर लगाए जा रहे हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने आइटम सॉंग को हां क्यों कहा। शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रानावत, तुषार कपूर और सोनू सूद ने मुख्य भूमिका निभाई है।

शूटआउट एट वडाला फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा के साथ ही सन्नी लियोन भी एक आइटम सॉंग कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने इस आइटम सॉंग के लिए पूरे 2.8 करोड़ रुपये लिये हैं। इस आइटम सॉंग के बोल हैं बबली बदमाश है। प्रियंका चोपड़ा से जब पूछा गया कि वो इस आइटम सॉंग के लिए क्यों तैयार हुईं तो उन्होंने कहा कि वो काफी समय से एकता कपूर के साथ काम करना चाहती थीं। जब उन्हे एकता ने इस आइटम सॉंग को करने के लिए कहा तो वो एकता कपूर के साथ काम करने का ये मौका ना छोड़ते हुए तुरंत ही इस आइटम सॉंग के लिए तैयार हो गयीं।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बबली बदमाश है आइटम सॉंग के लिए इतना उत्साहित नहीं है बल्कि वो एकता कपूर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन इस खबर के बाद कि प्रियंका चोपड़ा ने इस आइटम सॉंग के लिए पूरे 2.8 करोड़ लिये हैं लोग कह रहे हैं कि प्रियंका ने सिर्फ पैसों को लिए ये आइटम सॉंग किया है। अब असली बात क्या है और प्रियंका चोपडा़ ने इस आइटम सॉंग को करने के लिए क्यों हां की ये तो खुद प्रियंका चोपड़ा ही जानती हैं या फिर एकता कपूर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X