1 मिनट के 1 करोड़..इसे कहते हैं स्टार पावर..

By Shweta

प्रियंका चोपड़ा पिछले 2 सालों से लगभग बॉलीवुड के किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि उनका स्टार पावर आज वही है और हो भी क्यों ना आखिर हॉलीवुड में वो लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा 18 दिसंबर को भारत आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सकती हैं और फिल्म साइन भी कर सकती हैं। इसके अलावा वो कई अवार्ड शो में भी दिख सकती है। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस महीने के आखिर में होने वाली जी सिने अवार्ड में परफॉर्म भी कर सकती हैं।

priyanka-chopra-charge-one-crore-per-minute-a-stage-performance

प्रियंका चोपड़ा हो सकता है जी सिने अवार्ड में परफॉर्म भी करें लेकिन इसके लिए प्रियंका चोपडा ने मोटी रकम मांगी है। जी हां आप सुनकर शायद हैरान हो जाएं लेकिन प्रियंका चोपड़ा जी सिने अवार्ड में परफॉर्म करने के लिए एक मिनट का एक करोड़ डिमांड कर रही हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा 5 मिनट की परफॉर्मेंस दे सकती हैं जिसके लिए उन्हें 4-5 करोड़ दिए जाएंगे। अब जाहिर सी बात है कि प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अच्छी खासी पॉपुलर हो चुकी हैं। इस साल उन्होंने फिल्मों में डेब्यू भी किया और अब अगली फिल्म की शूटिंग के साथ क्वांटिको 3 की भी शूटिंग कर रही हैं।

अब अगर प्रियंका चोपड़ा का स्टारडम ही कुछ ऐसा है तो जाहिर है वो फीस भी दमदार लेंगी। इसलिए शायद वो 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ ले रही हैं और ऑर्गनाइजर्स देने के लिए तैयार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X