Mrs Jonas: देशी गर्ल बनी विदेशी गर्ल, मिलिए प्रियंका चोपड़ा जोनस से, ये रहा सुबूत
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा...सॉरी...प्रियंका चोपड़ा जोनस, जी हां शादी के बाद देशी गर्ल ने अपने नाम के बाद पति देव निक जोनस का सरनेम जोड़ लिया है। अब हमारी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई हैं। उन्होने इसका ऐलान इंस्टाग्राम पर कर दिया है। गौरतलब है कि दोनो की शादी को अभी कुछ समय ही हुआ है लेकिन प्रियंका इस बात के लिए बिल्कुल भी देरी नहीं करना चाहती थीं। उनके नाम बदलने के बाद ये खबर काफी तेजी से फैल रही है और लोग चर्चा कर रहें हैं।
देशी गर्ल के नाम से भारत में फेमस प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी गर्ल बनकर निक जोनस के नाम से जानी जाएंगी। हाल ही में दोनो का रिसेप्शन हुआ था जिसमें निक और प्रियंका शानदार लग रहे थे।

कई मेहमान और बड़ी हस्तियां इस दौरान आईं थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महफिल में पहुंचे थे। अब प्रियंका और निक एक और पार्टी होस्ट करने वाले हैं जो कि मुंबई में होने वाली है।
इस पार्टी में एक छत के नीचे पूरे बॉलीवुड के आने की उम्मीदें हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी अभिनेत्री ने शादी के बाद अपना सरनेम बदला है। इसके पहले भी कई अभिनेत्रियों ने ऐसा किया है। जानिए कौन कौन है इस लिस्ट में....


Click it and Unblock the Notifications











