प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया Thanks Giving, नानी के साथ मालती ने की पूजा-आरती

Priyanka Chopra Thanks Giving Celebration: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई हफ्तों से अलग-अलग देशों में काम और शूटिंग कर रही थीं। लेकिन आखिरकार वह कुछ समय के लिए अपने घर लौट आईं। यह छोटा-सा ब्रेक उनके लिए बहुत खास रहा। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और आराम से थैंक्सगिविंग का त्योहार मनाया।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक जोनस, अपनी बेटी मालती मैरी और अपनी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में मालती अपने माता-पिता के साथ हंसते-खेलते दिखी। कभी वह पेड़ की छांव में रंग भर रही थी, तो कभी खुशी से गाना गा रही थी। प्रियंका भी मज़े में नजर आईं और एक वीडियो में डार्ट गेम जीतते हुए दिखीं। उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी गेम खेलने की कोशिश की, जिससे माहौल और भी प्यारा बन गया।
अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा कि घर लौटने पर उन्हें अपने आसपास मौजूद प्यार और खुशियों का एहसास होता है। उन्होंने अपनी सेहत, खुशी, परिवार और दोस्तों के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि अपने प्रियजनों के बीच रहना उन्हें बहुत अच्छा लगा।
इस बीच प्रियंका अपनी अगली भारतीय फिल्म 'वाराणसी' की तैयारी भी कर रही हैं। यह फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज़ होगी। यह पौराणिक कहानियों, साइंस-फिक्शन और टाइम-ट्रैवल पर आधारित एक बड़ी एक्शन फिल्म होगी।
फिल्म में महेश बाबू रुध्र, प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी, और पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुम्भ के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े पैमाने और शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स वाली बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











