प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस ने घर में की लक्ष्मी - गणेश पूजा, साथ में पहली दीवाली की Pics
प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद पहली दीवाली है और उन्होंने ये दीवाली धूमधाम से मनाई है पति निक जोनस के साथ अपने लॉस एंजिलिस के घर में। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा साड़ी में और निक जोनस कुर्ता पहने नज़र आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सात फेरे लेने के बाद से निक जोनस ने हर भारतीय त्योहार प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मनाया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया भी था कि निक उनसे ज़्यादा भारतीय हैं और उन्हें हमारे रीति रिवाज़ बेहद पसंद है। देखिए उनकी दीवाली की तस्वीरें
अगर काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में निक जोनस के साथ उनके म्यूज़िक कॉन्सर्ट में थीं। सितंबर में उनकी फिल्म द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हुई थी जो क्रिटिक्स को पसंद आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चला पाई।
वहीं अब प्रियंका चोपड़ा मीरा नायर की वेब सीरीज़ द व्हाइट टाईगर का हिस्सा हैं। इसके अलावा फिलहाल प्रियंका के पास कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है। हॉलीवुड की बात करें तो वो फ्रोज़न 2 में परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म की हिंदी डबिंग कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications