..................... Priyanka Chopra celebrates a lavish birthday with Nick Jonas and family - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन जश्न, सिंदूर में आईं नज़र, निक ने पिलाया जाम, शानदार शाम, देखिए तस्वीरें

By Staff

प्रियंका चोपड़ा ने अपना 37वां जन्मदिन पूरे धूमधाम से मना लिया है। कम से कम उनकी ताज़ा तस्वीरें तो यही बयान कर रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और अपने खास दोस्तों के साथ मियामी में हैं और उन्होंने वहीं अपने जन्मदिन का जश्न भी मनाया। इन तस्वीरों को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वाकई पीसी ने कितनी मस्ती की।

तस्वीरों को देखने से ये तो साफ है कि ये पार्टी शायद प्रियंका के लिए सरप्राइज़ पार्टी थी, तभी तो तस्वीरों में वो इतनी हैरान दिख रही थीं। उनके जन्मदिन पर उनका साथ देने परिणीति चोपड़ा भी पहुंची। देखिए ये शानदार तस्वीरें -

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने ट्विटर पर जमकर लताड़ा। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा असम की ब्रांड एंबेज़डर हैं लेकिन असम में आई बाढ़ पर प्रियंका ने एक शब्द नहीं बोला। बस इसलिए लोगों ने ट्विटर पर प्रियंका की क्लास लगा दी। हालांकि प्रियंका फिलहाल किसी कंट्रोवर्सी के मूड में नहीं दिख रही हैं।

उनकी पार्टी की तस्वीरें शानदार हैं। और इन तस्वीरों की खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा हिंदुस्तानी और विदेशी रीतियां निभाती दिखीं। जहां वो पार्टी में सिंदूर लगा कर पहुंची थीं वहीं निक जोनस के साथ उन्होंने जाम से जाम टकराने में भी देर नहीं की!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X