..................... Priyanka Chopra Celebrates 43rd Birthday with Nick Jonas and Daughter Malti in Beach Vacation Bliss - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra ने बर्थडे पर शेयर किए पति निक के साथ इंटीमेट फोटोज, बेटी के साथ यूं इंजॉय की वेकेशन

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा जोनस अब 43 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने अपना बर्थडे अपने सबसे करीबी लोगों के साथ शानदार तरीके से मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और बाकी करीबी लोगों के साथ बिताए अपने छुट्टियों के खूबसूरत पल दिखाए। साथ ही एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया।

बीच पर फैमिली संग बर्थडे सेलिब्रेशन

गुरुवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका पीले रंग की बिकिनी पहने हुए दिखती हैं, जहां वो कभी निक के साथ सेल्फी ले रही हैं, कभी बेटी मालती को गोद में लिए उन्हें प्यार कर रही हैं।

वीडियो में समुद्र की लहरों में मस्ती, जेट स्की की राइड, सी एनिमल के साथ मजे, किताब पढ़ते हुए शांति के पल और रोमांटिक मोमेंट्स भी नजर आते हैं। एक खास सीन में प्रियंका निक की बाहों में दौड़कर जाती हैं और उन्हें किस करती हैं। यह वीडियो उनके परिवार की बॉन्डिंग और खुशनुमा वेकेशन की झलक दिखाता है।

प्रियंका ने लिखा इमोशनल कैप्शन

वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा- "जैसे ही मैं जिंदगी में एक और साल पूरा करने वाली हूं, इस बर्थडे से पहले की शानदार शाम के लिए मैं बस शुक्रगुजार हूं। ब्रह्मांड ने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मेरा परिवार मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। दुनिया भर में जो लोग मुझे प्यार और दुआएं देते हैं, उनका भी दिल से धन्यवाद। ग्रैटीट्यूज के साथ मैं 43वें जन्मदिन में कदम रख रही हूं, बेबी!"

वर्क फ्रंट पर प्रियंका की धमाकेदार मौजूदगी

काम की बात करें तो प्रियंका हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन-कॉमेडी फिल्म "Heads of State" में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी हैं। फिल्म में प्रियंका एक MI6 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभा रही हैं, जो दुनिया को बचाने की एक मिशन में शामिल होती हैं।

इसके अलावा, वह जल्द ही महेश बाबू और डायरेक्टर एसएस राजामौली की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म में भी दिखेंगी। इसके साथ ही प्रियंका 'द ब्लफ' नाम की एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें वह 19वीं सदी की एक कैरेबियन समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका की पॉपुलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन भी जल्द आने वाला है, जिसमें वह एक बार फिर एक्शन में दिखेंगी।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X