..................... Priyanka Chopra ने ऐसे मनाया Karwa Chauth Priyanka Chopra celebrated Karwa Chauth like this, did special work for Nick Jonas, picture viral! - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra ने ऐसे मनाया Karwa Chauth, निक जोनस के लिए किया खास काम, तस्वीर वायरल!

priyanka chopra, nick jonas

गुरुवार को देश में करवा चौथ का त्योहार काफी धूम धाम से मनाया गया और सभी जानते हैं कि इस दिन पत्नियां अपने पतियो की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और देर रात चांद देखकर ही व्रत का अंत करतीं हैं। इस दौरान हमारी फिल्म इंड्स्ट्री की एक्ट्रेस भी पीछे नहीं रहीं हैं और उनके लुक्स सामने आए हैं। लेकिन अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सीधे लॉस एंजिलिस से सामने आई है और उन्होने भी करवा चौथ मनाया है।

जी हां, प्रियंका चोपड़ा को लेकर मशहूर है कि भले ही उन्होने विदेशी सिंगर से शादी की है लेकिन हर भारतीय त्योहार वो परंपरागत तरीके से मनाती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके हाथ में मेंहदी नजर आ रही है।

इसमें उन्होने एक छोटा सा दिल बनाया हुआ है और NJ लिखा हुआ है। दरअसल उन्होने अपने पति Nick Jonas का शॉर्ट फॉर्म में नाम लिखा था। इसके अलावा उन्होने लिखा है, ''सभी को करवा चौथ की मुबारकबाद, मैं भी सेलिब्रेट कर रहीं हूं।''

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर एक स्टोरी के जरिए पोस्ट की थी। तस्वीर सामने आते ही वायरल हो रही है। इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत करने के बाद दंपति का यह पहला करवा चौथ है।

इससे उनकी खुशी तो दोगुनी है ही और उनके फैंस भी काफी खुश हैं। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस वक्त ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट ही करती हैं और भारतीय फैंस उनको हर किरदार में पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X