Priyanka Chopra ने निक जोनस के साथ फिल्मी अंदाज में मनाया Karwa Chauth, तस्वीरें वायरल!

Priyanka Chopra Karwa Chauth- प्रियंका चोपड़ा अक्सर सिर्फ इसलिए चर्चा में रहती हैं क्योंकि उन्होने अपने पति को इंडियन कल्चर में ढाला है। करवा चौथ के मौके पर निक जोनस के साथ उनकी जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो काफी हैरान करने वाली हैं।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ काफी फिल्मी अंदाज में करवा चौथ मनाया है। पीसी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं हैं जो कि अब वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग के कपड़े पहने हैं और हाथ में मेंहदी लगाई है।
उन्होने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। अगर पहली तस्वीर की बात करें तो उसमें वो निक जोनास के हाथ में गिलास होने पर प्रियंका पानी पी रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने पूजा की थाली पकड़ी हुई है।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल पर हैं। अगली तस्वीर में प्रियंका सोफे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं और एक नोट पढ़ रही हैं। इस पर निक का नाम लिखा था।
क्या बोले लोग
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं और कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा, ''नेशनल जीजू होने का एक कारण।'' एक ने लिखा, ''दिलवाले दुल्हनिया के एक सीन की तरह।'' एक ने लिखा, ''ओह तो वह करवाचौथ मनाने के लिए ही स्टेज से भागे थे।'' एक ने लिखा, ''निक ने आपकी संस्कृति को इतनी खूबसूरती से कैसे अपनाया है, मैं इसकी बिल्कुल सराहना करता हूं। बस आपके प्रति उसका प्यार और समर्पण दर्शाता है।'' एक ने लिखा, ''हमें आपका यह फ़िल्मी संस्करण सबसे ज़्यादा पसंद है।''
इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि निक प्रियंका ने किसी को जवाब नहीं दिया है। आप देखिए दोनों की तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications











