Happy bday Priyanka: सामने आई प्रियंका चोपड़ा की पहली तस्वीर, लंदन में मनाया 36वां जन्मदिन
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा ने आज अपना एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और काफी ज्यादा चर्चा में भी रह रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आज 36 साल की हो गई है और उनका जन्मदिन है। लंदन में वो अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी जिसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के केक की तस्वीर सामने आई है जो कि काफी अच्छा है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है कि उनके बर्थडे की पार्टी शुरु हो चुकी है।
इसके साथ ही बर्थडे गर्ल का पहला लुक भी सबके सामने आया है जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। बता दें कि इस समय वो अपने नए रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है जिनका नाम निक जोअनस है।

प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस बात के लिए इंतजार कर रहे है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा के ये खास दोस्त उनको जन्मदिन पर क्या सरप्राइज देने वाले है।
हालांकि इस पर बात हो रही है कि निक प्रियंका को काफी बड़ा गिफ्ट देने वाले है इसके लिए उन्होने अभी तक सीक्रेट बनाया हुआ है। फिलहाल इस केक को देखकर आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि बीती रात प्रियंका ने जमकर पार्टी तो पक्का की है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इसके बाद भारत वापस आ जाएंगी क्योंकि वो सलमान खान स्टारर फिल्म भारत में नजर आने वाली है और इसमें एक महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाली है।
फिल्म काफी ज्यादा लाइमलाइट में है और प्रियंका चोपड़ा के आने के बाद फिल्म को काफी ज्यादा अलग तरह से देखा जा रहा है।
भारत को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और अलवीरा खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। फिलहाल प्रियंका तो इस समय मस्ती के मू़ड में लंदन में अपना बर्थडे सेलेब्रेट कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
