प्रियंका चोपड़ा को मिला अगला हॉलीवुड प्रोजेक्ट- इस सुपरहीरो फिल्म में आएंगी नजर
Recommended Video
प्रियंका चोपड़ा ने एक शानदार इंटरनेश्नल प्रोजेक्ट अपने नाम किया है। स्पाई किड्स, अलीता जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डाइरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली फिल्म 'We Can Be Heroes' में प्रियंका को लॉक किया गया है। नेटफ्लिक्स ने भी इस फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। प्रियंका चोपड़ा की ये हॉलीवुड फिल्म एक सुपरहिरो फिल्म है, जिसे रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने ही लिखा भी है।
इससे पहले प्रियंका 'बेवॉच' और 'Isn't It Romantic' जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ चुकी हैं। दोनों फिल्में हिट तो नहीं रहीं, लेकिन प्रियंका को नोटिस किया गया। वहीं, टीवी सीरिज क्वांटिको से एक्ट्रेस को वहां काफी पहचान मिली।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड स्टार हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका कई हॉलीवुड अवार्ड फंक्शन का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वहीं, निक जोनस से शादी को लेकर वह लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं।
बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य किरदारों में दिखेंगे। इसके अलावा फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन उम्मीद है कि प्रियंका हिंदी फिल्मों की ओर रुख करेंगी। प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में आई 'जय गंगाजल' थी।


Click it and Unblock the Notifications