पर्स में हमेशा हनुमान चालीसा और नज़र बट्टू लेकर घूमती हैं प्रियंका चोपड़ा, खुद बताई वजह

Priyanka Chopra Carries Hanuman Chalisa In Her Bag: बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। निक जोनस के साथ में शादी के बाद वह अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गए हैं लेकिन फिर भी अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी संस्कृति भूली नहीं है।

Priyanka Chopra

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि वह जब भी ट्रैवल करती है तो अपने बैग में हमेशा हनुमान चालीसा और काला धागा जरूर रखती हैं। उनके अनुसार यह उनकी बुरी शक्तियों से बचाव करता है। तो चलिए आज हम जानेंगे कि अभिनेत्री अपने पर्स में क्या-क्या रखती हैं।

बुरी शक्तियों से दूर रहने के लिए ये काम करती है प्रियंका

वोग इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि जब भी वह ट्रैवल करती है तो अपने पर्स में परफ्यूम, हेयर स्प्रे और सनग्लास के अलावा नजर बट्टू भी रखती है। इस पर प्रियंका ने बात करते हुए कहा कि "भारत में हम लोग काला धागा पहनते हैं। यह नजर बट्टू है जो बुरी नजर से बचाव करने वाला ब्रेसलेट होता है।"

प्रियंका चोपड़ा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसमें एक छोटा सा काला धागा भी पहना जाता है और भारत में हमारा यह भी मानना है कि यह बुरी शक्तियों से हमें दूर रखता है। मुझे इन्हें साथ में पहनना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है और अपनी सुरक्षा के लिए जितना हो सके उतना अच्छा है। तो इसीलिए क्यों ना किया जाए?"

हमेशा अपने बैग में हनुमान चालीसा रखती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैग में हनुमान चालीसा की एक छोटी सी बुक भी दिखाई थी और बताया था कि वह इसे हमेशा अपने साथ में क्यों रखती हैं? उन्होंने कहा कि "यह मेरी हनुमान चालीसा है और हनुमान जी की प्रार्थना है। इसको रोज पढ़ना चाहिए और मैं रोजाना इसको नहीं पढ़ती। लेकिन कोशिश करती हूं और मुझे लगता है कि यह मेरी सभी जर्नी में मेरी सुरक्षा करती हैं।"

प्रियंका चोपड़ा बैग में लेकर चलती हैं ये चीज़ें

साथ ही प्रियंका ने खुलासा किया कि वह अपने बैग में लेबल लगा हुआ पोर्टेबल चार्जर भी रखती हैं। वह इस पर लेबल इसीलिए लगती है जिससे कि यह गुम ना हो। अभिनेत्री ने बताया कि घर में क्लोजेट से लेकर ड्रार और हर एक चीज पर वह लेबल लगा देती हैं। साथ ही बैग में वह एक Epi-Pen भी साथ रखती हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें एक खास तरीके की एलर्जी है। उनके पास में एक इनहेलर भी रहता है क्योंकि उन्हें अस्थमा भी है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह एक बार फिर से बॉलीवुड में फिल्म 'वाराणसी' के जरिए कम बैक करने वाली है। महेश बाबू इस फिल्म में हीरो रहेंगे और इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X