इस एक्टर ने बचाया था Priyanka Chopra का करियर, डायरेक्टर ने कहा- 'वो बहुत बुरी एक्ट्रेस...'

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी खुद को साबित किया है। आज प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल नाम हैं, जो हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। प्रियंका को फिल्मों में अपना करियर शुरू किए दो दशक हो चुके हैं। हालांकि, स्टारडम तक का सफर आसान नहीं रहा।
हाल ही में निर्देशक गुड्डू धनोआ, जिन्होंने 'बिग ब्रदर' और 'किस्मत' में प्रियंका को डायरेक्ट किया था, उन्होंने खुलासा किया कि 'बिग ब्रदर' उनकी पहली फिल्म होने वाली थी, और उन्हें लगभग इससे बाहर निकाल दिया गया था।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, गुड्डू ने हैदराबाद में उनके साथ 'बिग ब्रदर' की शूटिंग को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा उनसे रिक्वेस्ट करती थीं कि वे बताएं कि किसी सीन को कैसे किया जाए क्योंकि उन्हें एक्टिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी।
गुड्डू ने कहा, "वह कहती थीं, मुझे समझाइए, मैं यह कैसा कर रही हूं।' इसका मतलब है कि उनमें सीखने की भूख है, उस समय उनमें यह भूख थी, वह इसे करना चाहती थीं, इसे बहुत अच्छे से करना चाहती थीं, और उनकी शक्ल भी अच्छी थी।"
डायरेक्टर ने आगे कहा कि 'बहुत अच्छे' शेड्यूल के बाद, उन्हें मुंबई से कॉल आने लगे, जिसमें एक्ट्रेस के बारे में निगेटिव रिएक्शन मिले। उन्होंने कहा- "हमने 15-20 दिनों तक शूटिंग की, जिसके बाद हमें मुंबई से रिपोर्ट मिलनी शुरू हो गई कि वह बहुत खराब लग रही है, वह बहुत खराब एक्ट्रेस हैं।"
डायरेक्टर के अनुसार, प्रियंका को लगभग फिल्म से बाहर कर दिया गया था, लेकिन सनी देओल, जो फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे, उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ चोपड़ा के साथ फिल्म पूरी करने का फैसला किया। "हमने रशेज़ देखीं, हमने जो भी शूट किया था, जितना भी शूट किया था, और रशेज़ देखने के बाद, सनी देओल और मैंने, हम दोनों ने तय किया कि हम इस लड़की के साथ काम करेंगे और इस लड़की के साथ ही फिल्म पूरी करेंगे।"
धनोआ ने आगे कहा- "मुझे लगता है कि हमें वह पसंद आई; मेरा मतलब है कि हमें उनकी स्क्रीन प्रेजेंस पसंद आई और हमें वह एक एक्टर के रूप में भी पसंद आई। हमें लगा कि वह आगे बढ़ेंगी और हम सही थे। बाद में वह एक व्यक्ति और एक्टर के रूप में बहुत आगे बढ़ी।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'लव अगेन' और सीरीज़ 'सिटाडेल' में देखा गया था। प्रियंका जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications