..................... Priyanka Chopra can be seen in Vishal Bhardwaj next big project - Hindi Filmibeat

सलमान को कहा No, अब इनके साथ काम करेंगी प्रियंका, 2 फिल्मों से जबरदस्त कमबैक

अपनी सगाई के बाद जबरदस्त सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। जिसकी वजह है उनकी अगली फिल्म.. जी हां! प्रियंका ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर ली है। सलमान खान के साथ भारत रिजेक्ट करने के बाद अब प्रियंका जाने-माने डायरेक्टर के साथ जोड़ी बनाती नजर आएंगे। क्वांटिको से इंटरनेशनल स्टार बनने के बार प्रियंका बॉलीवुड मे वापसी की पुरजोर कोशिश में लगी हुई हैं लेकिन सलमान की फिल्म छोड़ना न सिर्फ मेकर्स के लिए बल्कि फैंस के लिए भी किसी शॉक से कम नहीं था।

[कलंक: संजय दत्त ने खोल दिया सबसे बड़ा राज, रिलीज से पहले बताई फिल्म की कहानी]

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा 7 खून माफ और कमीने जैसी फिल्मों के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। विशाल ने इस बात का खुलासा खुद किया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों की एक-दूसरे के साथ काम करने के इच्छुक हैं। फिलहाल इस पर बात चल रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म शेक्सपियर के कॉमेडी नॉवेल ट्वेल्फ्थ नाइट पर आधारित होगी। विशाल का कहना है कि हमें उम्मीद है कि ये फिल्म अगले साल तक शुरू हो जाएगी।

priyanka-chopra-can-be-seen-vishal-bhardwaj-next-big-project

इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'स्काई इज पिंक' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं बीते दिनों सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका की एंट्री पक्की हो चुकी थी। सबकुछ फाइनल होने के बाद प्रियंका ने सगाई की बात कहकर ऐन शूटिंग के वक्त पर फिल्म छोड़ी। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद सलमान ने सबके सामने नाराजगी तो नहीं दिखाई लेकिन खबरें आती रहती हैं कि वे प्रियंका से बेहद खफा हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा पहली नहीं हैं जिन्होंने सलमान को नाराज़ किया हो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X