प्रियंका चोपड़ा ने उड़ा दी जया बच्चन की धज्जियां, विदेश में बैठकर रेखा को बताया बेहतर बच्चन!

Priyanka Chopra Rekha Viral Post: सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा अपने कॉन्फिडेंस के साथ साथ अपने बेबाक अंदाज और बातों को लेकर हर किसी का जीत लेती हैं। अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसने चारों ओर हर किसी की आखों घुमा दीं हैं और दिमाग चकरा दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर रेखा की तस्वीर शेयर करते हुए जया बच्चन को मिर्चे लगाने वाला कंटेट का तड़का लगाया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा की एक पेंटिंग वाला एक पोस्टर रीपोस्ट किया। इस फोटो में रेखा पूरी तरह से डिवा वाले अंदाज में नजर आ रही थीं, उनका अंदाज उनकी फिल्म 'उत्सव' की याद दिलाता है। पोस्टर पर लिखा था, 'बेटर अ बिच देन अ बेचारी।' माहौल को और भी बेहतर बनाने के लिए, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना की फिल्म 'ताल' के गाने 'ताल से ताल' का रीमिक्स भी पोस्ट में ऐड गया था।
पोस्ट के लाइव होते ही, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वे सब इसे बच्चन पढ़ रहे थे। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जान-बूझकर पोस्ट ऐसे लिखी गई है कि ये 'बच्चन' दिखे। कुछ ने माना कि उन्होंने तस्वीर पर लिखे बोल्ड टेक्स्ट को गलत पढ़ा था। एक नेटिजन ने कमेंट किया- मैंने बच्चन क्यों पढ़ा? एक और ने लिखा- पहले मैंने बच्चन पढ़ा, एक और ने लिखा- मुझे लगा कि बच्चन ज्यादा अच्छा होगा।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और रेखा एक दूसरे के बेहद क्लोज हैं। कई बार रेखा और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के साथ मस्ती करते तो कभी प्यार बरसाते दिखाई दे चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था, जहां उन्होंने इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ काम किया था। इसके बाद, पीसी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
