मैरीकॉम के लिए पसीना बहा रही हैं प्रियंका
एशिया की सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ हटकर करने में भरोसा रखती हैं। जिसका सीधा उदाहरण उनकी फिल्में हैं, फैशन, सात खून माफ, कमीने, बर्फी, हर फिल्म उनकी अलग सोच की कहानी कहती हैं। प्रतिभासंपन्न प्रियंका चोपड़ा इस बार आप सबके लिए एक अलग स्टोरी वाली फिल्म लेकर आ रही हैं जो भारत के गौरव मुक्केबाज मैरीकॉम पर आधारित है। इस फिल्म को बना रहे हैं क्लासिक सिनेमा के बादशाह संजय लीला भंसाली।
फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनेआप को मैरीकॉम जैसा गठिला बनाने की कोशिश कर रही है, प्रियंका ने कहा कि उन्होंने वजन कम किया है ताकी वो अपने रोल के साथ न्याय कर सके। प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर रही हैं।
प्रियंका ने साफ कहा कि यह फिल्म मैरीकॉम के जीवन पर जरूर है लेकिन उनकी जीवनी नहीं हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। मैरिकॉम ने ओलंपिक में भारत को सम्मान दिला कर भारत का सीना चौड़ा कर दिया है जिसके बाद ही संजय के मन में फिल्म बनाने का आईडिया आया।
फिल्म अंदाज से फिल्मी करियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एतराज, मुझसे शादी करोगी, फैशन, सात खून माफ, डॉन, दोस्ताना और बर्फी में अलग किरदार निभाये हैं।
आईये डालते हैं प्रियंका की कुछ खास बातों पर एक झलक


Click it and Unblock the Notifications











