Sophie Turner के आरोपों पर प्रियंका चोपड़ा के जेठ Joe Jonas ने सच का किया खुलासा, घर में फैला क्लेश

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी है और दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर (Sophie Turner) के बीच तलाक को लेकर घर में फैला क्लेश है। अब इस सबके बीच निक जोनस के भाई और प्रियंका के जेठ (Joe Jonas)ने अपनी बात रखी है।

जो जोनस पर सोफी का आरोप-

सूत्रों के अनुसार दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, सोफी ने अपने पति जो के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सोफी ने आरोप लगाया है कि जो जोनस ने बच्चों का पासपोर्ट अपने पास रखा है, ताकि वह बच्चों को आपने पास रख सके।

उन्होंने बच्चों की इंग्लैंड वापसी को रोक लगा दिया है। अंग्रेजी कानून के तहत ये मां के अधिकारों का उल्लंघन है। इंग्लैंड बच्चों का असली घर है। ऐसे में सोफी चाहती हैं कि जो जोनस उन्हें पासपोर्ट सौंप दे और वह अपनी बेटियों को लेकर इंग्लैंड वापस चली जाए।

सोफी के आरोप पर जो जोनस का बयान-

सोफी टर्नर के इन आरोपों पर अब जो जोनस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जब अपहरण जैसा शब्द का इस्तेमाल होता है, तो यह मीसलीड करने जैसा हो जाता है। बुरे वक्त में कानूनी व्यवस्था का गलत इस्तेमाल होता है।

वहीं सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जो जोनस अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारियों को बांटने के लिए तैयार हैं, वे चाहते हैं कि उनकी बेटियों की परवरिश यूके और यूएस दोनों जगहों पर हो परंतु शायद सोफी इस बात पर सहमत नहीं हैं।

आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी के दो बच्चे हैं। पहली बेटी का नाम विला है जो तीन साल की है और दूसरी बेटी सिर्फ 14 महीनों की है। ऐसे में बच्चों के लिए अभी मुश्किल वक्त है।

खबर आई है कि, जो जोनस ने फ्लोरिडा में तलाक फाइल करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। ऐसे में फ्लोरिडा कोर्ट ने पहले ही बच्चों के माता-पिता को यह आदेश दे दिया था कि उन्हें बच्चों के साथ कहीं भी बाहर जाने की इज्जात नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X