प्रियंका चोपड़ा के जेठ Joe Jonas ने अपनी पत्नी Sophie Turner से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Joe Jonas and Sophie Turner

Joe Jonas and Sophie Turner: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा की फैमली इस वक्त खास चर्चा में बनी हुई है। इसके पीछे की वजह है प्रियंका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस का उनकी पत्नी सोफी टर्नर के साथ तलाक। अब इस तलाक को लेकर सिंगर जो जोनस से खुद सच बताया है।

जो जोनस और सोफी टर्नर का तलाक-

इस वक्त लगातार जो जोनस अपनी पत्नी सोफी टर्नर से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा कि कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। सूत्रों की मानें तो इस तलाक को लेकर कहा जा रहा है कि सोफी और जो की लाइफस्टाइल में कफी अंतर होने के चलते दोनों ने डिवोर्स लेने का फैसला कर लिया है। फिलहाल पुष्टि नहीं हुई कि आखिर तलाक को लेकर सच क्या है।

सोफी टर्नर के साथ डिवोर्स की खबरों पर अब जो जोनस से चुप्पी तोड़ी है। जो जोनस ने इस बारे में अपने एक कॉन्सर्ट में खुलकर बात की है। लॉस एंजेलिस में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने साफतौर पर कह दिया है कि जब तक वे खुद इस बात को अपनी जुबान से न कहें तब तक कोई भी इन अफवाहों पर यकीन न करें।

दरअसल जोनास ब्रदर्स डोजर स्टेडियम शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जो जोनस कहते हैं, -"यह एक मुश्किल हफ्ता रहा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं, देखो...अगर आप इसे मेरे होठों से नहीं सुनते हैं, तो इस पर भरोसा न करें। ठीक है? आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी को शुक्रिया। मैं और मेरी फैमिली आप लोगों से प्यार करते हैं।"

अपने तलाक पर सोफी टर्नर की पोस्ट-

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही हॉलीवुड स्टार सोफी और जो के तलाक की खबरें सामने आई थी। फिर खुद सोफी टर्नर ने एक पोस्ट करते हुए जो से अलग होने की खबरों को कंफर्मेशन दी थी।

उन्होंने लिखा था,-"हम दोनों का बयान - चार शानदार सालों के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी इस शादी को खत्म करने का फैसला किया है। हम ऐसा क्यों कर रहे हैं इसके बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन असल में ये हमारा फैसला है और हमें पूरी उम्मीद है कि हर कोई हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी की इज्जत करेगा।" इसके बाद फैंस ने लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X