प्रियंका चोपड़ा की शादी की धमाकेदार तैयारी- न्यूयॉर्क में जश्न शुरु- यहां देंखे PHOTOS
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हो चुकी है और अब शादी की तैयारियां भी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर एन्जॉय किया। यह पार्टी रविवार रात हुई। प्रियंका के इस जश्न में निक की मां और हॉलीवुड की कुछ खास दोस्त भी शामिल रहीं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक 2018 के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
सानिया मिर्जा बनी मां- बेस्ट फ्रेंड फराह खान ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर
बहरहाल, इस पार्टी से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई है। प्रियंका यहां दोस्तों के साथ खूब मस्ती और डांस करती दिख रही हैं। वहीं, प्रियंका की इन तस्वीरों पर निक ने इंस्टाग्राम में दिल बनाकर प्यार जताया है।

सफेद गाउन पहने बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में टिफनी के ब्लू बॉक्स कैफे में करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की। तस्वीरों से जाहिर है सभी ने खूब एन्जॉय किया। इस जश्न में निक जोनस के भाई केविन जोनस, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications