प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- डायरेक्टर ने मुझे घूरा और बोला, ब्रेस्ट की प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी
प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से रही हैं जो कि अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर हमेशा से बेबाकी से अपनी राय रखती हुई आयी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से अपने जीवन का एक अहम खुलासा किया है।
प्रियंका चोपड़ा की नई किताब अनफिनिश्ड जल्द रिलीज होने वाली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस नई किताब में अपने निजी जिंदगी के कुछ अहम खुलासे किए हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ने ये जानकारी दी कि उन्हें एक डायरेक्टर ने ब्रेस्ट और हिप की प्लास्टिक सर्जरी करने की सलाह दी थी।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॅालीवुड का हिस्सा बनते ही अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के साथ अपनी एक्टिंग से खुद को सिनेमा की नंबर 1 एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है। लेकिन करियर में इस ऊंचाई तक पहुंचना उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications