Survey- ​प्रियंका चोपड़ा हैं बॉलीवुड की फेवरेट एक्टर सिंगर

Priyanka Chopra bollywood's favorite actor-singer
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिंगिंग और एक्टिंग टैलेंट से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को काफी एंटरटेन किया है। प्रियंका की सिंगिंग के विदेशों में भी लोग दीवाने हैं। हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स के दौरान कई हॉलीवुड सितारों ने प्रियंका चोपड़ा की सिंगिंग को सराहा और साथ ही प्रियंका के साथ काम करने की अपनी इच्छा भी जाहिर की। प्रियंका की ही देखा देखी और भी कई एक्ट्रेसेस एक्टिंग के साथ ही अपने सिंगिंग टैलेंट को भी फिल्मों के जरिये दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हुई हैं।

हाल ही में एक पॉपुलर वेब पोर्टल के जरिये पोल लिया गया और इस पोल के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्टर सिंगर के ख़िताब से नवाजा गया है। ग्लोबल म्यूजिक के मार्केट में प्रियंका ने अपनी एक मजबूत पहचान बनायीं है, अभिनेत्री और इंटरनेशनल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट प्रियंका चोपड़ा को बाकी एक्ट्रेसेस के मुकाबले 62 प्रतिशत वोट हासिल हुए, और प्रियंका के बाद श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा को 14 फीसदी वोट हासिल हुए इस दौड़ में अलिया भट , श्रुति हसन भी शामिल थी इन सभी को पछाड़ कर प्रियंका ने यह ताज अपने नाम किया है।

प्रियंका खुद भी इस अचीवमेंट से बेहद खुश हैं। प्रियंका का मानना है कि आज वो जहां पर भी हैं उसके पीछे उनके पिता का सपोर्ट है। अगर उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया होता तो शायद वो आज जो कुछ हासिल कर सकी हैं वो नहीं कर पातीं। प्रिंयका चोपड़ा ने जब अपना पहला एलबम निकाला तो उसे विदेशों में काफी सफलता मिली। प्रिंयका ने अपने एलबमों के जरिये विदेशों में भी लोगों को अपने डांसिंग स्टाइल में डांस कराया। उसके बाद प्रिंयका का दूसरा एलबम आया और बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रिंयका की इस उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X