Priyanka Chopra का दो टूक जवाब, "अब मैं उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती, जिन्हें मैं पसंद नहीं करती"

Priyanka Chopra: प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित ग्लोबल स्पाई सीरीज सिटाडेल के एशिया पैसेफिक प्रीमियर के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं। मुंबई में यह ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया, जहां सीरीज की लीड जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने मीडिया से खास बातचीत की। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान प्रियंका ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि अब मैं उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती, जो मुझे पसंद नहीं हैं।
जो अच्छे लगते हैं, उनके साथ काम करती हूं
इवेंट में जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि आज भी उन्हें हर रोज सेट पर जाने के लिए क्या प्रेरित करता है, तो एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अब सिर्फ उन लोगों के साथ काम करती हूं, जो मुझे अच्छे लगते हैं। मैं जिनसे प्रेरित होती हैं, जिनका सम्मान करती हैं.. मैं उनके साथ घिरा रहना चाहती हैं। मैं अब उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती, जिन्हें मैं पसंद नहीं करती। मैं इस मामले में कोई समझौता नहीं कर सकती।"
लोगों को पढ़ने की कोशिश करती हूं
प्रियंका ने आगे कहा, "मैं बहुत लंबे समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा रही हूं, इसलिए ये मेरे लिए जरूरी है कि मैं उन लोगों के साथ काम करूं, जो मुझे अच्छे लगते हैं ताकि मैं रोज काम पर जाने के लिए उत्साहित रहूं। इसीलिए अब मैं जब किसी से मिलती हूं तो उसका बर्ताव पर ध्यान देने की कोशिश करती हूं। मेरे लिए यह वास्तव में महत्वपूर्ण है।"
बता दें, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जर्नी के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि एक समय पर उन्हें बॉलीवुड में दबाया जा रहा था, इसीलिए उन्होंने हॉलीवुड की ओर रूख कर लिया। पिछले कुछ सालों में प्रियंका जहां हॉलीवुड में बैक टू बैक प्रोजेक्ट कर रही हैं, वहीं बॉलीवुड से उन्होंने सिर्फ एक फिल्म को हामी भरी है, वो है फरहान अख्तर की "जी ले जरा"।


Click it and Unblock the Notifications