Birthday Special- प्रियंका और शाहरुख खान का निकाह!
प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है और इस मौके पर अगर आपको एक शॉकिंग खबर मिले तो शायद आप भी सकते में आ जाएं। खबर ये है कि प्रियंका चोपडा़ शादी शुदा हैं और उनका निकाह खूबसूरत इरान शहर के ओबान में हुआ था। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो हमें खुद भी नहीं पता लेकिन सूत्रों के अनुसार खबर यही है कि प्रियंका चोपड़ा का उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान के साथ निकाह पढ़ाजा चुका है। और ये बात उसी शहर में रह रहे कुछ लोगों के द्वारा पता चला है। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख को लेकर अभी तक आपने जितनी भी खबरें पढ़ी होंगी उनमें से ये खबर कुछ ज्यादा ही रोचक और हैरान कर देने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा का आज 31 वां जन्मदिन है। इस मौके पर सभी मिलकर प्रियंका चोपडा़ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर यकीनन शाहरुख खान ने भी कुछ खास प्लान किया होगा। अब देखना ये है कि क्या शाहरुख खान आज प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई के साथ कुछ स्पेशल पार्टी या तोहफा देते हैं। वैसे तो दोनों के प्यार के चर्चे काफी आम हो चुके हैं। यहां तक की दोनों एक दूसरे से अपने रिश्ते को लेकर हो रही बातों को लेकर मजाक तक उड़ाया करते हैं। लेकिन इन खबरों के पीछे कुछ तो सच्चाई होगी वरना बिना आग यू्ं ही तो धुआं नहीं उठता।
फिल्हाल आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है तो वन इंडिया की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की ढ़ेरसारी शुभकामनाएं। खुदा करे की प्रियंका चोपड़ा हमेशा यूं ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रहें। आइये अब बात निकली ही है तो शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की कुछ पुरानी बातों को भी याद किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications