..................... Priyanka's bikini show in Dostana | 'दोस्ताना' में बिकिनी पहनेंगी प्रियंका - Hindi Filmibeat

'दोस्ताना' में बिकिनी पहनेंगी प्रियंका

By Staff

Priyanka Chopada
पहले उन्होंने चुंबन दृश्यऔर बिकनी पहनने से साफ मना कर दिया था, मगर अब आने वाली फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाटू-पीसस्विमसूट पहने दिखाई देंगी।

वे करण जौहर की रोमांटिक कॉमडी फिल्म 'दोस्ताना' में स्विम सूट में दिखाई देंगी। उल्लेखनीय है कि अपने पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली प्रियंका इससे पहले स्विमसूट पहनने से इनकार करती रही हैं।

प्रियंका ने अपनी सफाई में कहा है कि यह फिल्म समुद्र तटों पर आधारित है, इसी कारण मैंने इस प्रकार के कपड़े पहने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे इस प्रकार के दृश्यों से कोई परहेज नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 'दोस्ताना' में प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। प्रियंका ने कहा कि वे इससे पहले भी अभिषेक और जॉन के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

बहरहाल, प्रियंका भले ही अपनी सफाई में फिल्म की थीम की दलीलें दे रही हों मगर लगता है कि बॉलीवुड में जिस तेजी से कपड़े उतारने की होड़ में एक्ट्रेस शामिल हो रही हैं, उससे असुरक्षित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X