..................... Priyanka chopra bikini vacation with Nick Jonas and Daughter Malti ।प्रियंंका चोपड़ा बिकिनी वेकेशन निक जोनस और बेटी मालती के साथ - Hindi Filmibeat

बेटी और पति के साथ बिकिनी पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना फिगर, फैमिली फोटो वायरल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपने हॅाट वेकेशन को लेकर चर्चा में हैं । इस बार प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर इस वजह से भी खास बन जाती है क्योंकि निक जोनस और उनकी बेटी मालती के साथ बिकिनी में नजर आ रही हैं । प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज आप देखते रह जायेंगे। जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को खास दिन अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में उनके घर पर बिताया और इंस्टाग्राम पर उसी की झलक दिखाई। और उसके बाद एक संपूर्ण पारिवारिक तस्वीर के साथ उसका अनुसरण किया। एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में, प्रियंका चोपड़ा ने पूल के पास ब्लैक बिकिनी, मैचिंग ब्रीफ्स और व्हाइट श्रग में पोज़ दिया। इसके साथ एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती परफेक्ट फैमिली फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका अपनी बेटी मालती का खास अंदाज

प्रियंका अपनी बेटी मालती का खास अंदाज

कुछ समय पहले प्रियंका ने बेटी मालती का खास अंदाज में जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है।काम के मोर्चे पर, प्रियंका जल्द ही 'एंडिंग थिंग्स' नामक एक एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगी, जिसमें कैप्टन अमेरिका के अभिनेता एंथनी मैकी होंगे। इसके अलावा, उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाने वाली है।

Recommended Video

Priyanka Chopra बनी Diljit Dosanjh की फैन तो Diljit ने छुए Priyanka के पांव | FilmiBeat*Bollywood
प्रियंका के कई सारे प्रोजेक्ट

प्रियंका के कई सारे प्रोजेक्ट

प्रियंका की झोली में वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी है, जो रूसो ब्रदर्स द्वारा समर्थित है। आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा बैक टू बैक कई सारे बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। फिलहाल फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार कब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाती हैं, लेकिन ऐसा मालूम होता है कि इसमें काफी समय है।

2022 में सेरोगेसी के जरिए मालती मैरी का जन्म

2022 में सेरोगेसी के जरिए मालती मैरी का जन्म

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी, इसके बाद साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए मालती मैरी के माता पिता बने । हालांकि मालती प्री- मैच्योर थीं। इसकी वजह से 100 दिन तक उन्हें अस्पताल में एनआईसीयू में एडमिट रहना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X