..................... Priyanka Chopra bhabhi neelam gets dirty pathes on skin after marriage seeking remedies shares photo - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के बाद भाभी ने दी बुरी खबर, दर्दनाख तस्वीरें शेयर कर खुलेआम मांग रही मदद

Priyanka Chopra Bhabhi

Priyanka Chopra Bhabhi: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जहां अपनी भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम की शादी में जमकर मस्ती की तो वहीं अब उनकी भाभी ने एक हैरान करने वाली खबर शेयर की है। प्रियंका की भाभी नीलम ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर लोगों से खुलेआम मदद मांगी है।

शादी के बाद प्रियंका की भाभी के इस पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर हलचल है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीलम ने अपनी गले के पास के एरिया की तस्वीर शेयर की है जिसमें अजीब निशान देखने को मिल रहे हैं। नीलम ने इन्हें ही ठीक करने के उपाय अपने फॉलोअर्स से पूछे हैं।

नीलम उपाध्याय ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक हैरान करने वाली तस्वीर शेयर की और बताया कि शादी के बाद वह किस तरह की समस्या से जूझ रही हैं। नीलम ने तो तस्वीर शेयर की उसमें उनके कंधे के निचने हिस्से पर कई पैचेज़ दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर दिखाकर बताया है कि हाल ही शादी के बाद उन्हें स्किन एलर्जी हो रही है, जो शायद हल्दी समारोह के दौरान इस्तेमाल किए गए हल्दी लेप के कारण हुई है।

उन्होंने अपनी ये तस्वीर शेयर कर लिखा, 'ये क्या हो रहा है? मुझे लगता है कि ये हल्दी के पेस्ट की धूप से होनेवाला रिएक्शन है। हालांकि मैंने फंक्शन से कुछ दिन पहले पैच टेस्ट किया था और सब कुछ ठीक था। कोई उपाय है क्या?'

सिद्धार्थ और नीलम ने हाल ही में 7 फरवरी को अपने लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई। इस शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा, उनकी बहनें मन्नारा और परिणीति चोपड़ा भी पहुंची थीं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वालों ने भी इस शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

Read more about: priyanka chopra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X