भारत: सलमान खान स्टारर फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरु करेंगी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस समय कई बातों को लेकर चर्चा में है और खासकर अपनी फिल्म भारत को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से भारत का नाम रोशन कर चुकी प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ काफी समय के बाद नजर आने वाली है। बता दें कि हाल ही में खबर आई थी की फिल्म भारत की शूटिंग सलमान खान शुरु कर चुके है पर प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से जुलाई में जुड़ेगी।

जी हां प्रियंका चोपड़ा भारत की शूटिंग इस साल जुलाई महीने से शुरु कर देगी। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने कहा था कि उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा ही रहता है और वो दोनो पहले भी साथ नजर आ चुके है।

priyanka chopra, salman khan, bharat, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, भारत

फिल्म की बात करें तो अली अब्बास जफर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है और इसको प्रोड्यूस कर रहे है सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री। इस फिल्म को 2019 की ईद में रिलीज किया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से वापस आने से पहले अपने सीजन क्वांटिको का तीसरा सीजन बना कर वापस आई है। बता दे कि सलमान और प्रियंका की भारत एक कोरियन फिल्म की रीमेक है जिसका नाम है ऑड टू माय फादर।

इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या के बेघर लोगों से मिलने बांग्लादेश पहुंची थी। बता दें कि विश्व शांति दूत यूनिसेफ की मेंबर है प्रियंका चोपड़ा और इस समय वो शरणार्थियों के कैंप मे उनसे मिलने पहुंची है।

बता दें कि इसके पहले रोहिंग्या के पीडित म्यांमार में थे फिर वो बांग्लादेश आ पहुंचे है। आपने रोहिंग्या की वो भयानक तस्वीरें जरूर देखी होंगी जिसको देखकर हर उस शख्स की रुह तक कांप जाएगा जिसके सीने में इंसानों का दिल धड़कता है।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक सफलता की सीढ़िया चढती चली जा रही है और फिल्मों के साथ साथ कई और काम भी कर रही है। बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां होती है जो कि इस मकाम तक पहुंचने में कामयाब रहती है।

फिलहाल फिल्म भारत की शूटिंग प्रियंका जुलाई में शुरु कर देंगी और इस फिल्म का इनके फैंस को इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X