इंस्टाग्राम पर एशिया की सबसे बड़ी अभिनेत्री बनीं प्रियंका चोपड़ा, तोड़ा रिकॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है और अब उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एशिया की सबसे बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास 65 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तक ये रिकॉर्ड किसी दूसरी अभिनेत्री ने नहीं तोड़ा है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं और यही कारण है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी करोड़ों कमाई करता है। खबरों की मानें तो इंस्टाग्राम पर हर paid promotion के लिए प्रियंका चोपड़ा को 3 करोड़ रूपये दिए जाते हैं।

priyanka-chopra-becomes-the-biggest-asian-actress-on-instagram-with-record-followers

प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम के माध्यम से कई अच्छे फाउंडेशन को सपोर्ट करती हैं और उनके लिए पैसे भी इकट्ठा करती हैं। कोरोना काल में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए करोड़ों का फंड जुटाया।

वहीं दूसरी तरफ वो अपना बिज़नेस भी बढ़ा रही हैं। प्रोड्यूसर और ग्लोबल स्टार बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फूड बिज़नेस में कदम रखा है और अपने दोस्त के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में सोना नाम का restaurant भी खोला है।

हॉलीवुड में कर रही हैं राज

हॉलीवुड में कर रही हैं राज

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड में राज कर रही हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी आखिरी फिल्म थी द व्हाइट टाईगर जिसे ऑस्कर में नामांकित किया गया है। माना जा रहा था कि इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर नॉमिनेशन तक मिल सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

2022 में वापसी

2022 में वापसी

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नहीं है। कयास थे कि वो संजय लीला भंसाली के लिए अमृता प्रीतम बन सकती हैं और इरफान खान उनके साहिर लुधियानवी लेकिन ये प्रोजेक्ट कभी शुरू ही नहीं हो पाया। इसके अलावा गंगूबाई से भी उनका नाम जुड़ा है। हालांकि ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा 2022 में बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

लगातार बढ़ रहा कद

लगातार बढ़ रहा कद

वहीं हॉलीवुड में लगातार प्रियंका चोपड़ा का कद बढ़ता ही जा रहा है। बीते 10 सालों में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार का दर्जा कमाया है। प्रियंका ने हॉलीवुड में दस्तक ही बड़े बोल्ड अंदाज़ में दी थीं। उनका पहला अंग्रेज़ी गाना इन माई सिटी चार्टबस्टर था और लोगों को बेहद पसंद आया था।

नहीं थमी रफ्तार

नहीं थमी रफ्तार

प्रियंका तेज़ रफ्तार से हॉलीवुड की सीढ़ियां चढ़ती गईं। एबीसी चैनल ने उन्हें क्वांटिको ऑफर किया जिसके दो सीज़न निकाले गए और प्रियंका चोपड़ा रातों रात हॉलीवुड पर राज करने लगीं।

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड तक

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड तक

जब प्रियंका ने आज से 20 साल पहले, मिस वर्ल्ड का ताज अपने सर पर रखा था तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन ये लड़की हॉलीवुड पर भी राज करेगी।

हॉलीवुड डेब्यू

हॉलीवुड डेब्यू

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म बेवॉच के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने निगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा सा था। लेकिन इसके लिए भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

दूसरा सिंगल

दूसरा सिंगल

प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर सिंगर पिटबुल के साथ मिलकर एक्ज़ॉटिक नाम का सिंगल निकाला जो कई देशों के चार्टबस्टर लिस्ट में शामिल हुआ।

निक से मुलाकात

निक से मुलाकात

इतनी उपलब्धियों के बाद, प्रियंका को ज़िंदगी में सच्चा प्यार भी हॉलीवुड में ही मिला। निक जोनस ने उन्हें क्वांटिको में देखने के बाद उनके साथ डेट पर जाने के लिए उन्हें अप्रोच किया।

छप चुकी है ऑटोबायोग्राफी

छप चुकी है ऑटोबायोग्राफी

शादी के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का होश उड़ाने के सफर जारी है। हालांकि फिलहाल उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में किसी को नहीं पता। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी ऑटोबायोग्राफी भी रिलीज़ कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें काफी वाहवाही मिली।

धमाकेदार वापसी का इंतज़ार

धमाकेदार वापसी का इंतज़ार

अभी तक बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की घरवापसी नहीं हो पाई है। उनकी आखिरी फिल्म थी द स्काई इज़ पिंक को भी दर्शकों का ज़्यादा प्यार नहीं मिला। ऐसे में देखना है कि बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार वापसी कब और कैसे होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X