..................... Priyanka Chopra become the Hottest Women of 2015 - Hindi Filmibeat

दीपिका को पीछे छोड़ प्रियंका बनीं हॉटेस्ट वुमन 2015

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच बॉलीवुड की नंबर वन पॉजीशन के लिए काफी समय से रेस चल रही है। फिल्मों के मामले में भले ही दीपिका पादुकोण की किस्मत काफी अच्छी रही हो लेकिन हॉटनेस के मामले में इस बार प्रियंका चोपड़ा बाजी मार ले गयीं। खबर है कि हाल ही में हॉटेस्ट वुमन ऑफ 2015 की वोटिंग में प्रियंका चोपड़ा को करीब 53 परसेंट लोगों ने वोट दिये हैं। जबकि दीपिका को करीब 35 परसेंट वोट ही मिले।

कुछ ही समय पहले प्रियंका चोपडा़ को दुनिया की सबसे सेक्सी एशियन महिला का खिताब मिला था और अब उन्हों हॉटेस्ट वुमन ऑफ 2015 का खिताब भी मिल गया। प्रियंका चोपड़ा ने सबसे सेक्सी वुनम इन बिकनी के पोल में भी सबसे ज्यादा वोट्स पाए प्रिंयका चोपड़ा अब सिर्फ इंडियन सेलिब्रिटी नहीं रह गयीं हॉलीवुड में अपना सिगिंग टैलेंट दिखाकर प्रियंका एक वर्ल्डवाइड सेलिब्रिटी बन गयी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के मुकाबले दीपिका पादुकोण अब थोड़ा पीछे रह गयी हैं। दीपिका ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी प्रियंका से मात खा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने न्यूमरो यूनो की अल्टीमेट गायस गाइड- मैक्सिम इंडियास हॉटेस्ट लिस्ट 2013 में भी अपना नाम शामिल कराया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेमी अवॉर्ड्स विजेता बेयोन्स और विक्टिरिया सीक्रेट मॉडल एडरीना लीमा के लाइक्स से आगे बढ़कर अपना नाम नंबर वन पॉजीशन पर पहुचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X