प्रियंका चोपड़ा लेंगी फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा, ऐसा करने वाली पहली अभिनेत्री बनी
बॉलीवुड के चोटी के सितारों की बात की जाए तो कुछ ही ऐसे सितारे है जो फिल्म में फीस के अलावा उसके प्रॉफिट का हिस्सा भी लेते है। इस लिस्ट में मेल एक्टर्स के नाम ही शामिल थे लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि इस लिस्ट में एक फीमेल एक्ट्रेस का भी नाम जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे है बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली बेहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की जो अपनी आने वाली फिल्म में प्रॉफिट का हिस्सा भी लेंगी।
बात करें सलमान खान की तो वो ऐसे अभिनेता है जो फिल्म की फीस तो लेते ही है और फिल्म से कमाया गया कुल प्रॉफिट में भी हिस्सा लेते है। ऐसा करने में उनका नाम सबसे ऊपर रहता है।

सलमान खान की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा मानी जाती है क्योंकि उनके नाम से फिल्म हिट हो जाती है। अगर बात करें हीरोइन्स की तो इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि बॉलीवुड में किसी ने फिल्म के लिए प्रॉफिट मांगा हो..
ये पहली बार होने जा रहा है जब कोई एक्ट्रेस फिल्म का प्रॉफिट शेयर करेगी। बता दें कि प्रियंका अली अब्बास जफर की फिल्म भारत का हिस्सा बनने के लिए विदेश से वापस आई है और इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आने वाले है।
इसके अलावा वो सोनाली बोस की अगली फिल्म में नजर आने वाली है। इन दोनो फिल्मों को लेकर इन दिनो प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियां बटोर रही है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को सेल्फमेड इसलिए बोला जाता है क्योंकि वो किसी भी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है और उन्होने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर अकेले और बिना किसी सपोर्ट के तय किया है।
उनकी बेहतरीन एक्टिंग उनको सबसे अलग बनाती है। वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी है और क्वांटिको सीरीज में तो उन्होने अपना नाम ही अलग कर दिया है।
इसमें कोई दो राय नही थी कि लौट के आने के बाद प्रियंका चोपड़ा को अपना दाम बढाना था और उन्होने ऐसा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
