..................... Priyanka Chopra will do item number in Shootout at Wadala, प्रियंका और आइटम नंबर- आखिर क्यों - Hindi Filmibeat

प्रियंका और आइटम नंबर- आखिर क्यों!

बॉलीवुड की जंगली बिल्ली यानी प्रियंका चोपड़ा के हाथ में इस समय एक बहुत ही अच्छा मौका है अपनी प्रतिद्वंदी करीना कपूर के फेविकॉल के जोड़ को तोड़ने का। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक बेहतरीन आइटम नंबर करने वाली हैं। इस आइटम नंबर के बोल हैं बबली बदमाश है। शूटआउट एट वडाला के इस आइटम सॉंग के लिए पहले प्रिंयका ने मना कर दिया था लेकिन बाद में गाने के बोल को सुनने के बाद प्रियंका ने आइटम सॉंग को करने के लिए हां कर दी और साथ ही शायद प्रियंका के दिल में कहीं ना कहीं करीना कपूर का पिछले साल का हिट आइटम नंबर फेविकॉल भी था जिसकी वजह से प्रियंका भी आइटम गर्ल कहलाने के लिए राज़ी हो गयीं?

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच वैसे भी हमेशा से ही आगे-पीछे का खेल चलता रहता है। कभी प्रियंका करीना की बराबरी करने के लिए आगे बढ़ती हैं तो कभी करीना प्रियंका को पीछे छोड़ने की कोशिश करती हैं। पहले करीना कपूर ने मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन इसलिए साइन की ताकि उन्हें भी इसी बहाने नेशनल अवॉर्ड मिल सके। लेकिन अफसोस 'हिरोइन' फिल्म फ्लॉप रही और अब प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि करीना कपूर की तरह ही वो भी एक हॉट और सेक्सी आइटम नंबर करके हिट लिस्ट में शामिल होना चाहती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच शाहिद कपूर को लेकर भी काफी गलतफहमियां हुई थीं।

संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रानावत, सोनू सूद मनोज बाजपेयी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक वास्तविक घटना पर आधारित है। एक मशहूर डॉन मान्य सुर्वे और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में मान्य सुर्वे मारा गया था इसी घटना को एक फिल्म का रुप दिया गया है। जॉन अब्राहम फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार निभा रहे हैं और अनिल कपूर और सोनू सूद पुलिस का। अब देखना है कि प्रियंका का आइटम सॉंग फिल्म की सफलता और साथ ही खुद प्रिंयका चोपड़ा के स्टारडम को कौन सी ऊंचाई तक पहुंचाता है। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X