..................... निक जोनस की गोद में बैठकर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra became romantic while sitting on Nick Jonas' lap, Users troll for UNICEF - Hindi Filmibeat

निक जोनस की गोद में बैठकर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोग बोले- 'फिलिस्तीन के नरसंहार पर कुछ बोलो'

priyanka chopra, nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांस सिर चढ़कर बोल रहा है। इन दिनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल ने फिर से एक धमाका कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

निक जोनस की गोद में बैठकर रोमांटिक होती प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होने एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा हैं जो कि काफी पहले क्लिक की गईं थीँ। पतिदेव के अलावा अपनी मालती मैरी जोनस की तस्वीरें भी प्रियंका ने साझा हैं।

इन रोमांटिक तस्वीरों के सामने आते ही उनको चाहने वाले सोशल मीडिया पर रिएक्ट करना नहीं भूल रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यूनिसेफ के राजदूत और बच्चों के अधिकारों के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में, आपको गाजा के बच्चों के लिए बोलना चाहिए !!!''

एक ने लिखा, ''हाल ही में, मैंने UNICF राजदूत के रूप में नरसंहार के खिलाफ नहीं बोलने का फैसला किया है क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'' एक ने लिखा, ''फ़िलिस्तीन3 में इस समय चल रहे नरसंहार को नज़रअंदाज करना कैसा लगता है?''

एक ने लिखा, ''पहली तस्वीर ने मेरा दिल चुरा लिया हर आदमी बच्चा बन जाता है जब वह अपने प्रियजन के साथ होता है।'' लोग इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि यूनिसेफ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट नहीं किया है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया था।

जिसने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया था। तस्वीरों में निक और प्रियंका एक-दूसरे के साथ हजारों लोगों के बीच कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो जैसे ही अपलोड हुआ वैसे ही इंटरनेट पर वायरल हो गया था।

Read more about: priyanka chopra nick jonas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X