पिता की 72वीं जयंती पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, साझा की बेहद क्यूट तस्वीर!
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त विदेश में हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने भारतीय फैंस से जुड़ी रहती हैं और कभी भी अपने देश को लेकर बात करने से पीछे नहीं हटती हैँ। लेकिन इस वक्त वो अपने पिता को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने एक पुरानी तस्वीर अपने पिता के साथ साझा की है। प्रियंका अपने जीवन में हमेशा एक रिश्ते के बारे में खुली रही हैं और वह है उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के साथ उनका बंधन साझा करतीं हैं।
2013 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 64 वर्ष की आयु में उनके पिता का निधन हो गया था। इस बीच, आज प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता की 72वीं जयंती के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्पेस पर अपने पिता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। इसमें प्रियंका बच्ची हैं और अपने पिता के साथ बर्फ में बैठे देखा जा सकता है क्योंकि पिता-पुत्री की जोड़ी एक-दूसरे को प्यार से मुस्कुराते हुए देखती है।
चोपड़ा ने जहां एक प्यारी सी टोपी के साथ स्वेटर पहनी है, वहीं उनके पिता को काली पतलून और लाल टोपी के साथ जैकेट पहने देखा गया। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डैड। हम तुमको याद करते हैं। रोज रोज।"
इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करतीं रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications