..................... Priyanka Chopra भी हुईं 'डीपफेक' का शिकार, किसी ने ऐसे एडिट किया वीडियो और कर दिया वायरल! Priyanka Chopra became a victim of 'deepfake', someone edited the video and made it viral! - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra भी हुईं 'डीपफेक' का शिकार, किसी ने ऐसे एडिट किया वीडियो और कर दिया वायरल!

priyanka chopra

Priyanka Chopra Deepfake Video- एआई के आने बाद डीपफेक वीडियोज और तस्वीरों की भरमार है। आए दिन बीटाउन के सितारों के साथ ऐसा कुछ होता रहता है जो कि हैरान करने वाला होता है। कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और आलिया भट्ट की तस्वीरों और वीडियोज के साथ छेड़छाड़ हुई।

इसके बाद एक्शन लिया गया था और कहा जा रहा था कि ऐसे केस बंद होंगे। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा एआई डीपफेक की नई शिकार बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो एडिट करने वायरल किया जा रहा है जो कि लोगों हैरान कर रहा है।

इस वीडियो प्रियंका चोपड़ा की आवाज को एडिट किया गया है। वीडियो में आप अभिनेत्री को कहते हुए सुन सकते हैं कि उन्होने साल 2023 कितने रुपयों की कमाई की है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं कि, 'हैल्लो, मैं एक एक्टर हूं, मॉडल हूं और सिंगर हूं।

मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। साल 2023 में मैंने 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं। मूवीज में गाने देने के अलावा भी कई चीजों में अपना योगदान दिया है। दूसरे इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में भी अपना योगदान दिया है। मैं इस प्रोजेक्ट की सलाह अपनी दोस्त रुचि भल्ला को देना चाहती हूं।

हर वीक 3 लाख रुपए आप कमा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको किसी तरह का कोई चैनल या टेलीग्राम अकाउंट सब्सक्राइब करने की आवश्यकता नहीं होगी।'' इस वीडियो को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि प्रियंका चोपड़ा ही बोल रही हैं।

हालांकि इसको काफी शानदार तरीके से एडिट किया गया है। अब देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा तक ये वीडियो कब पहुंचता है और वो इसपर किस तरह से रिएक्ट करती हैँ। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। कुछ दिनों पहले वो भारत आईँ थीं और कुछ प्रोजेक्ट्स से जुड़े होने को लेकर बातें हो रही हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X