Priyanka Chopra: पहली बार गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर दिखने वाली ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है, जी हां प्रियंका आए दिन अपनी सफलता की नई सीढी चढती जा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी खुद ही जानकारी दी है कि वो ग्लोबल गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर आ गई हैं। यह पहली बार है जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस इस पेज के कवर फोटो पर ऐसे छापा हो।
देसी गर्ल ग्लोबल गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर अपने अदाएं दिखा रही हैं, प्रियंका को पहली बार गार्ज़िया मैग्जीन की कवर गर्ल चुना गया है। प्रियंका ने अपने लुक और मैग्जीन के कवर पेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
खुशी की बात यह है कि, ऐसा पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ग्राज़िया मैगज़ीन के 12 कवर पेज पर नज़र आएंगी। इस एडिशन में ग्राजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है। दुनियाभर के 12 कवर' प्रियंका ने इसी के साथ एक ऑरेंज डीप नेक हुडी वाले कवर पेज की फोटो भी शेयर की है।
खैर फैंस प्रियंका की इस शानदार उपलब्धि के लिए उनको सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं और लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट करने के साथ साथ प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दुनियाभर के बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में नज़र आती है।
बैसे हाल ही में प्रियंका वेनिस में 'बुल्गारी मेडिटेरानिया हाई ज्वैलरी इवेंट' में शामिल होने पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक ने लोगों को दिल जीत लिया। प्रियंका के गॉर्जियस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हर बार प्रियंका कुछ ऐसा करती हैं, जिससे फैंस उनको और अधिक पसंद करने लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
