लंदन में उछलते- खाते, नो मेकअप में प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटीफुल वेकेशन Album, निक जोनस गायब

कोरोना महामारी के बीच हर कोई बाहर वेकेशन की पर जाना चाहता है। अगर आप भी वेकेशन का मन बना रहे हैं और कोरोना के कारण नहीं जा पा रहे हैं तो फिर प्रियंका चोपड़ा की ये लंदन वेकेशन की फोटो आपको जरूर खुशी देगी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंदन वेकेशन का पूरा एल्बम शेयर किया है।

जहां पर एक्ट्रेस ने खाने से लेकर बारिश में मस्ती करने तक की हर फोटो शेयर की है। यहां पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस लुक छोड़कर सिंपल नो मेकअप लुक में वेकेशन का मजा उठाते हुए दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस तो नहीं नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra

हालांकि प्रियंका चोपड़ा यहां पर बिना निक के भी अपने वेकशन का आनंद बच्चों की तरह ले रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी खुद को प्रियंका के रंग में रंगने से नहीं बचा पायेंगे। प्रियंका चोपड़ा यहां पर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यहां पर खुद के लिए मी टाइम निकाला है। चलिए फिर आपको दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा के लंदन वेकेशन की कुछ तस्वीरें जो कि फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये सभी फोटोज शेयर किए हैं। हर तस्वीर में प्रियंका एक छाते और छोटे से पर्स के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं। यहां पर उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं। सिंपल लुक में भी प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल जबरदस्त लग रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 3 दोस्तों के साथ

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 3 दोस्तों के साथ

प्रिंयका चोपड़ा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है कि फोटो डंप, लंदन, शॅार्टस के बीच में। कुछ दिन ही बाकी हैं। 3 प्यारे दोस्तों के साथ। साथ में उन्होंने #Puppulove भी डाला है।इन सभी तस्वीरों को 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। इसकी गिनती बढ़ती भी जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा की मस्ती और वेकेशन

प्रियंका चोपड़ा की मस्ती और वेकेशन

बारिश को मजा लेते हुए प्रियंका उछलते हुए दिखाई दे रही हैं। खुले आसमान के नीचे कुकिंग भी अपने तीन दोस्तों के साथ कर रही हैं। प्रियंका की इन फोटो को देखकर लगता है कि कैसे स्टारडम को पीछे छोड़ प्रियंका एक आम महिला होने का मजा उठा रही हैं।यहां वो पानी के बीच दिखाई दे रही हैं। जहां से नेचर की खूबसूरती दिख रही है।

प्रियंंका एनिमल लवर

प्रियंंका एनिमल लवर

प्रियंका एनिमल लवर हैं। इसका नजारा भी उनके इस लंदन वेकेशन की तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। डॅाग्स के साथ वो मस्ती और उन्हें प्यार करती हुई दिख रही हैं।प्रियंका इस तस्वीर में नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं।

दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा

दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा

इस फोटो में प्रियंंका चोपड़ा ने काफी स्टाइलिश पोज दिए हैं। जहां पर अपने दोस्तों के साथ प्रियंका का लुक लाजवाब दिख रहा हैं।खुले बाल में प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के लिए पोज दिया है। जो कि लंदन के सड़क के बीच में ली गई है।

स्टाइलस पोज चेस गेम बोर्ड पर प्रियंका चोपड़ा

स्टाइलस पोज चेस गेम बोर्ड पर प्रियंका चोपड़ा

इस सोलो फोटो में प्रियंंका चोपड़ा ने काफी स्टाइलिश पोज दिए हैं। जहां पर चेस गेम बोर्ड पर हाथ में छाता और एक सिंगल पर्स के साथ खुले बाल में प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के लिए पोज दिया है।प्रियंका चोपड़ा के लिए लंदन घूमना नई बात नहीं है। लेकिन वह हर बार अपने वेकशन को नेचर के बीच खास बनाती हुई दिखती हैं। प्रियंका ने अपने इस वेकेशन को समर एंजॅाव बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X