2019 का सबसे तगड़ा रिकॅार्ड हुआ प्रियंका चोपड़ा के नाम, सलमान- अक्षय को जोरदार झटका !
प्रियंका चोपड़ा की इस साल द स्काई इज पिंक रिलीज हुई। बढ़िया फिल्म होने के बाद भी बॅाक्स आफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 का ये तगड़ा रिकॅार्ड अपने नाम कर दिया है।
IMDB ने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन वेब सीरीज के शीर्ष 10 सितारों की घोषणा की। इस फेहरिस्त में टॅाप पर जगह बनाने में सफल हुई हैं प्रियंका चोपड़ा। ये सूची आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

बता दें कि हर महीने आईएमडीबी पर आने वाले 20 करोड़ से अधिक दर्शक वास्तव में किस पेज को देखते हैं, उसेक आधार पर यह पूरी रैंकिंग तैयार की गई है।


Click it and Unblock the Notifications