बॉलीवुड में टॉप पर रहना जरूरी हैः प्रियंका चोपड़ा

आगे प्रियंका ने कहा, नंबर 1 पर पहुंचना बहुत जरूरी है। स्कूल के दिनों से हर इंसान शीर्ष पर रहना पसंद करता है। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया मे आपको नंबर 1 पर ही रहना चाहिए लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों की टांग खींचकर नंबर 1 बनें।
प्रियंका ने आगे कहा नंबर 1 पर पहुंचना फिर भी आसान है लेकिन इस पर बने रहना उससे भी ज्यादा मुश्किल है। एक अदाकारा साल में कुछ ही फिल्मों में काम करती है और सभी हिट नहीं हो सकतीं।
वैसे प्रियंका आने वाले दिनों में कुणाल कोहली की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में दिखेंगी, जिसमें शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इसके अलावा प्रियंका बर्फी और क्रिश 2 के लिए भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











