प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा- लॉक किया एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स के साथ हॉलीवुड में भी अपनी जगह पक्की कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है, जिसमें उनके साथ सैम ह्यूगन और म्यूजिक आइकॉन सेलिन डियॉन जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर इस फिल्म की घोषणा की है।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- "बेहतरीन लोगों के साथ इस फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं.. जिम स्ट्राउस, सैम ह्यूगन, सेलिन डियॉन. यह मेरे लिए सम्मान की बात है.."

रिपोर्ट्स की मानें तो यह सोफी क्रैमर के नोवेल 'टेक्स फॉर यू' पर आधारित है। और फिलहाल फिल्म का नाम भी यही रखा गया है। फिल्म एक विधवा की कहानी है, जो अपने मर चुके मंगेतर के फोन पर मैसेज भेजती है। उसे यह नहीं पता होता है कि यह नंबर किसी और को दिया जा चुका है। यह नंबर जिसे दिया गया है, उसका भी भी दिल टूट चुका है। दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं और कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म को जिम स्ट्राउस डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications