First Look: बदमाश बबली प्रिंयका ने की अमिताभ की कॉपी

संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में प्रियंका चोपडा़ के आइटम सॉंग बदमाश बबली को सुर्खियां तो खूब मिली लेकिन अभी तक इस बदमाश बबली का लुक किसी ने नहीं देखा। हाल ही में बदमाश बबली का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है और इस लुक में बबली काफी सेक्सी और हॉट नज़र आ रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा का ये पहला आइटम सॉंग होगा और इस लुक में प्रिंयका चोपड़ा काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पहले इस आइटम सॉंग के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में प्रिंयका ने एकता कपूर के कहने पर इस आइटम सॉंग के लिए हां कर दी।

इस आइटम सॉंग का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है और इस फर्स्ट लुक को देखकर याराना फिल्म को अमिताभ बच्चन की याद आ गयी। अमिताभ बच्चन ने याराना फिल्म में एक डांस नंबर किया था सारा ज़माना हसीनों का दीवाना। उस डांस नंबर के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक ड्रेस पहनी थी जिसमें लेड लाइट्स लगी हुई थीं और वो चमक रही थीं। अमिताभ बच्चन का वो लुक आज भी लोगों के ज़हन में ताजा़ है। प्रियंका चोपडा़ ने भी बदमाश बबली बनकर कुछ ऐसा ही ड्रेस पहना है। प्रियंका की ड्रेस ऊपर से नीचे ब्लैक है और उसके किनारों पर लाल रंग की लेड लाइट्स लगी हुई हैं।

आजकल जहां एक ओर आइटम सॉंग के लिए एक्ट्रेसेस कम से कम कपड़ों का चयन करती हैं ताकि वो सेक्सी और हॉट दिख सकें वहीं प्रियंका चोपड़ा जो कि पहली बार आइटम सॉंग में नज़र आएंगी ने कुछ अलग ही रुप धारण किया है। लेकिन मानना पडे़गा कि ऐसे लुक में भी वो हॉट नज़र आ रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा ने पहले इस आइटम सॉंग के लिए मना कर दिया था क्योंकि वो चाहती थीं कि उनके आइटम सॉंग में किसी तरह के डबल सेंस वाले शब्दों का इस्तेमाल ना हो। फिर एकता कपूर ने जब प्रियंका से इस आइटम सॉंग को करने के लिए कहा तो प्रियंका झट से तैयार हो गयीं क्योंकि वो एकता कपूर के साथ काम करने का मौका नहीं छोड़ना चाहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X