शादी से पहले, प्रियंका चोपड़ा की बैचेलर पार्टी- सेक्सी अवतार में दिखीं देसी गर्ल- यहां देंखे PICS
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2018 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है और अब शादी की तैयारियां भी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्तों और बहन परिणीति चोपड़ा के साथ एम्सर्टडम में बैचेलर पार्टी एन्जॉय किया। इस जश्न में प्रियंका की हॉलीवुड की कुछ खास दोस्त भी शामिल रहीं। साथ ही ईशा अंबानी ने भी शिरकत ली।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की एडवांस बुकिंग REPORT- धमाकेदार ओपनिंग फाइनल है
पार्टी की तस्वीरें परिणीति और प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। व्हाइट गाउन में प्रियंका काफी सेक्सी और बोल्ड नजर आ रही हैं। बता दें, पिछले हफ्ते उन्होंने न्यूयॉर्क में ग्रैंड ब्राइडल शावर भी सेलिब्रेट किया था जिसमें वह खूब मस्ती करती हुई दिखी थीं।

बहरहाल, इस पार्टी से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई है। प्रियंका यहां दोस्तों के साथ खूब मस्ती और डांस करती दिख रही हैं। तस्वीरों से जाहिर है सभी ने खूब एन्जॉय किया। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक की शादी साल के अंत तक जोधपुर में होनी है। दोनों ने अगस्त में ही सगाई की है और सभी को अब इनकी शादी के डेट का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications