15 मार्च को बदमाश बबली का.. वीडियो आउट
पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। नेशनल अवार्ड समेत कई पुरस्कारों को अपने नाम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द शूटआउट वडाला में आयटम नंबर कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं लेकिन फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। प्रियंका चोपड़ा शायद आयटम नंबर के लिए हां, एकता के लिए ही की है।
उन्हें लगता है कि एकता के साथ काम करके क्या पता उन्हें भी सिल्क स्मिता जैसा कोई ऐतिहासिक रोल मिल जाये जिसे करने के बाद विद्या बालन भी बोल्ड, ब्यूटीफूल और पॉवरफूल अभिनेत्रियों में शूमार हो गयीं और विद्या का दामन भी पुरस्कारों से भर गया था, कुछ ऐसा उनके साथ भी हो जाये।
यही सब सोचकर प्रियंका ने शायद शूट आउट... को हां की होगी वरना प्रियंका जैसी अभिनेत्री को एक दोअर्थी गानों पर कूल्हे मटकाने की क्या जरूरत है। वैसे फिल्म के गाने का फर्स्टलुक हाल ही में आउट हुआ है जिसमें प्रियंका काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।
फिल्म के गाने में प्रियंका ने पूरे बदन की काली ड्रेस पहनी हैं जिसमें लाइट्स लगीं हुई हैं। गाने के बोल हैं बदमाश बबली जो कि 15 मार्च को आउट हो जायेगा। देखते हैं प्रियंका का यह आयटम नंबर उन्हें कहां लेकर जाता है और उनकी कोशिश एकता के साथ फिल्म करने की पूरी होती है कि नहीं।मालूम हो कि इस आयटम नंबर को कोरियोग्राफ करेंगे गणेश आचार्य। फिल्म के गाने को संगीत से सजायेंगे अनु मलिक और गाने को आवाज देंगी सुनिधि चौहान। फिल्म में हीरो तुषार कपूर और जॉन अब्राहम हैं।


Click it and Unblock the Notifications
