Priyanka Chopra ने होस्ट की RRR की स्पेशल स्क्रीनिंग, एसएस राजामौली के साथ आईं नजर, शेयर की तस्वीरें

priyanka-chopra-attends-rrr-screening-with-ss-rajamouli-mm-keeravani-voting-oscar-nomination-ends

Priyanka Chopra in RRR screening: ग्लोबल मैप पर भारत का नाम रोशन कर रही फिल्म RRR की टीम इन दिनों लॉस एंजेलिस में है। बीते दिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए निर्देशक एसएस राजामौली और गोल्डन ग्लोब विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी के साथ शामिल हुईं। 95वें अकादमी अवार्ड में नॉमिनेशन हासिल करने के फिल्म की टीम लॉस एंजिल्स पहुंची हुई है।

बता दें, RRR को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में अकादमी अवार्ड में चुना गया है। प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली की फिल्म के लिए स्क्रीनिंग की मेजबानी की। उन्होंने RRR की स्क्रीनिंग से तस्वीरें शेयर करते हुए, ट्विटर पर लिखा, "इस अद्धभुत इंडियन फिल्म की जर्नी में मैं अपना योगदान देने के लिए कम से कम इतना तो कर सकती थी। शुभकामनाएं और बधाई @RRRMovie, @ssrajamouli garu, @mmkeeravaani garu, @AlwaysRamCharan, @ tarak9999, @aliaa08, @ajaydevgn, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्रबोस, @Rahulsipligunj #RRRMovie (sic)।"

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए स्पेशल ऑर्गेनाइज की थी। वहीं, पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड से भी प्रियंका काफी प्रभावित दिखीं। ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म जॉयलैंड की सराहना करते हुए स्टोरी शेयर की है और लिखा- इस कहानी को पर्दे पर लाने के लिए पूरी टीम को बधाई.. इसे जरूर देखिए।

फिल्म RRR की बात करें तो, एसएस राजामौली की फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतते हुए इतिहास रचा है। इतना ही नहीं, बल्कि राजामौली की मैग्नम ओपस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता है। लिहाजा, अब सबकी निगाहें ऑस्कर अवार्ड पर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X